November 12, 2026

मनिहारी के गंगा नदी में चार लाख मछली अंगुलिकाओं का पुनर्स्थापन, जलचर पर्यावरण संतुलन की पहल।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगा घाट पर चार लाख मछली अंगुलिकाओं का पुनर्स्थापन किया गया। बाबा हेचरी, मुजफ्फरपुर से लाई गई इन अंगुलिकाओं को गंगा नदी में छोड़ा गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संसाधन योजना के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण और नदियों की गुणवत्ता सुधारना है।संयुक्त मत्स्य निदेशक देवेंद्र नायक ने कहा कि मछली उत्पादन में आई कमी से जलीय जीवों की आहार श्रृंखला और मछुआरों की आजीविका पर संकट गहरा गया है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के 3200 किलोमीटर क्षेत्र में करीब 20 लाख मछुआरे आश्रित हैं। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, मुख्य पार्षद लाखो यादव,जीप सदस्य सुमति देवी, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार,प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, हीरा सिंह, रविन्द्र सिंह,सपन सिंह, अंशु भारती, पुजा कुमारी,आकृती कुमारी सहित अन्य अधिकारी और लक्षित समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Previous post पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास।
Next post डूबने से मासूम की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial