November 10, 2026

मनिहारी प्रखंड में सरपंच व वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव, मतदान जारी, जिलाधिकारी ने जायजा लिया

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को चार पंचायतों में उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। दिलारपुर पंचायत में सरपंच पद तथा मनोहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09, कुमारी पंचायत के वार्ड संख्या 13 और फतेहनगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में वार्ड सदस्य के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे हैं। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने भूतहाबाड़ी सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Previous post मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद,का कुर्सेला में मिला-जुला असर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर किया प्रदर्शन।
Next post मनिहारी में मोक ड्रील का आयोजन, डूबने से बचाव व सीपीआर की दी गई जानकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial