November 14, 2026

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 10 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम के अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान बाढ़ पुर्व तैयारी को लेकर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधियों से समीक्षा करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों से परामर्श मांगी गई । कई जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ के दौरान बिजली के तारों की समस्या, अत्यधिक पानी के दौरान ऊंचे स्थलों के चयन की समस्या, नाव की समस्या, सहित खाने पीने की वस्तुओं की आपूर्ति की समस्याओं को लेकर चर्चाएं की। इस दौरान अंचलाधिकारी अमर कुमार राय ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सभी तैयारियां पुख्ता है और किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं होगी । उन्होंने बाढ़ की स्थिति में जि०आर० राशि के सूची को सम्पूर्ति पोर्टल पर अपडेट करने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों को कागजात दुरुस्त करते हुए जांच पड़ताल कर लेने का अपील किया गया । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो० जिन्ना, बीडीओ प्रियंका, बीईओ मोमताज अहमद, उपप्रमुख प्रतिनिधि श्यामल दास, आरो रानू कुमार, बीपीएम निक्की सेठिया , जदयू नेता मनोज साह, तनवीर आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष मो० मोअज्जम, मुखिया राधाकांत घोष, मुखिया नियाज अहमद अंसारी सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post निरीक्षण उपरांत अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील ।
Next post संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत पुलिस छानबीन में जुटी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial