September 25, 2026

संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत पुलिस छानबीन में जुटी।

Read Time:1 Minute, 40 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा थाना क्षेत्र के शिसिया में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है घटना के बारे में बताया जाता है कि महीनाथपुर की रहने वाली उषा कुमारी और शिसिया के रहने वाले छोटू कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था वही दोनों ने 26 फरवरी 2023 को शादी कर लिया । शादी होने के बाद उषा कुमारी अपने ससुराल महीनाथपुर में रह रही थी । और ससुराल पक्षियों के सभी लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था जिनमें अपने मायके दहेज के रूप में मोटरसाइकिल और मोटी रकम मांगने की बात कह रही थी हालांकि ने मृतिका अपने घरवालों को उनकी सूचना दी थी लेकिन लव मैरिज होने के कारण इतना ध्यान नहीं दिया गया जिस कारण चार महीना गुजरने के बाद ही उषा कुमारी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी घटना की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली सभी लोगों ने मृतका के ससुराल वालों को पकड़ कर रखा और इनकी सूचना कोढ़ा पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के ससुराल वालों को पकड़ कर थाना लाया शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया ।

Previous post बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ।
Next post अवैध रूप से चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को प्रशासन ने किया सील ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial