दो एलएस के भरोसे 180 आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी, बच्चों के विकास और शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड में 180 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। प्रत्येक 25 केंद्रों की निगरानी एक सुपरवाइजर के ऊपर है। इस हिसाब से केंद्रों के निगरानी के लिए कुल 7 सुपरवाइजर की आवश्यकता होगी। वर्तमान में केवल दो सुपरवाइजर के भरोसे आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी हो रही है जो की अपेक्षित 07 सुपरवाइजरों की संख्या से काफी कम है। इससे निगरानी की गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ सकता है। सीडीपीओ संगीता मिंकी ने कहा कि विभाग को इस स्थिति की पूरी जानकारी है। इसका मतलब है कि विभाग इस मुद्दे से अवगत है और संभवत सुलझाने के लिए कदम उठा रहा है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही अनियमितता के कारण बच्चों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सुपरवाइजर की कमी की वजह से सभी केंद्रों पर उचित निगरानी नहीं हो पा रही है जिससे बच्चों के विकास और शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। सीडीपीओ को महीने में कम से कम 35 केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करना है। वर्तमान में सीडीपीओ और दो एलएस मिलकर भी एक महीने में 180 केंद्रों का भौतिक निरीक्षण नहीं कर पाएंगी ।यह स्थिति केंद्रों के प्रभावी निगरानी और संचालन में बाधा उत्पन्न कर सकती है। बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है और माननीय मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को भी अवगत कराएंगे और जल्द से जल्द मेन पावर की कमी से जूझ रही आंगनबाड़ी की कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास कराएंगे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
