जीवन ज्योति नर्सिंग होम में प्रसव करवाने आई महिला की हुई मौत परिजनों ने क्या बवाल डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ नर्सिंग होम मलिक हुए फरार।
संवाददाता(प्रभात सिंह)
कटिहार कदवा प्रखंड क्षेत्र में अवैध और वैध नर्सिंग होम इन दोनों काफी फल फूल रहा है ।ऐसे में आशा कर्मियों के द्वारा प्रसूता का ऑपरेशन करने पर मोटी रकम में कमीशन देने का प्रलोभन देकर प्राइवेट नर्सिंग होम वाले असिस्टेंट डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन करवा कर कमा रहे हैं मोटी रकम। कदवा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड में कई बार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच भी करवाई गई लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही खानापूर्ति की जाती रही है ।ऐसे में आज एक प्रसूता खुशनुमा खातून उम्र 20 वर्ष पिता अशफाक आलम धापरसिया पंचायत अंतर्गत चौकी ग्राम वार्ड नंबर 13 निवासी की प्रसव के दौरान ऑपरेशन करने से जीवन ज्योति नर्सिंग होम में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव से सैकड़ो हजारों की संख्या में मृतका की परिजन एवं उनके शुभचिंतक नर्सिंग होम में आकर बवाल ओर तोड़फोड़ कारते हुए खूब किया हनगामां प्रसव के दौरान मृतक महिला का भाई ने बताया कि प्राइवेट जीवन ज्योति नर्सिंग होम में मृत्युंजय डॉक्टर ने किया ऑपरेशन ऑपरेशन करने के बाद भी परिजनों से नहीं मिलने दिया गया खुशनुमा खातून को परिजनों में शंका होने पर जब ऑपरेशन थिएटर में जबरदस्ती घुस कर देखा गया तो, खुशनुमा खातून को मृत पाया गया। प्रसव के ऑपरेशन के दौरान खुशनुमा खातून ने एक लड़के को जन्म दी थी और डॉक्टर की गलती के कारण दुनिया छोड़ गई। मासूम छोटा सा बच्चा रोता हुआ मां का ममता भरी आंचल से दूर हो गया। इस दुनिया में आने के बाद नन्हा सा बालक अपनी मां को देख भी ना सका। प्रसूता की मौत की जानकारी मिलते ही डॉक्टर व कर्मचारी और नर्सिंग होम के मालिक चुपचाप नर्सिंग होम से फरार हो गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मामले को शांत करवाते हुए माहौल को गुपचुप तरीकों से मृतक खुशनुमा खातून के परिजनों को ₹500000 देकर मामले को शांत करवाया गया। लेकिन सवाल पूछता है समाज की बिना पोस्टमार्टम करवाए बिना खुशनुमा खातून के परिजन क्यों मान गए ऐसे ही मानवता के साथ पैसे की लेनदेन से कब तक इस तरह निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में आशा कर्मियों के द्वारा बहला फुसलाकर प्रसव के नाम पर मौत के साथ इंसानियत का गला घोट कर इस तरह का खेल चलता रहेगा ।जब तक जिला प्रशासन इन सभी बिंदुओं पर सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं तो इनका बिजनेस दिन दोगुना रात चौगुन बढ़ता रहेगा। और गर्भवती महिला प्रसव कराने आने वाली यो के साथ कभी भी घटना विकराल रूप ले सकती है।साथ ही इस घटना को देखते हुए दुख व्यक्त करते कहां जदयू के जिला सचिव अंजार आलम ने जांच कर फर्जी डॉक्टर से ऑपरेशन करवाने पर प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को सील करने की जरूरत है। ताकि इस तरह की घटना आगे ना घाट सके।
