November 10, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

Read Time:5 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा शनिवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रखंड अस्पतालों द्वारा ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराते हुए विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रखने का आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान डीएम सभी प्रखंड में संचालित अस्पतालों द्वारा उपस्थित लोगों को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त करते हुए लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का आसानी से नजदीकी अस्पताल में लाभ उठाने के लिए समुदाय स्तर पर कार्यरत आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इसमें लिए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को आशा द्वारा गर्भवती महिला और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ट्रैकिंग करते हुए जरूरतमंद लोगों को नजदीकी अस्पताल में स्वास्थ्य सहायता का लाभ लेने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि गर्भवती महिला और नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी स्थानीय आशा के माध्यम से प्रखंड स्वास्थ्य विभाग को नियमित रूप से रिपोर्ट करना सुनिश्चित करना है। इससे पंचायत स्तर पर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित रखा जाएगा और माँ और बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकेंगे। बैठक में जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग को साप्ताहिक रूप से पंचायत स्तर पर के गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं के प्रसव पीड़ा होने पर नजदीकी अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ट्रैक करते हुए सभी प्रखंड के पंचायत को होम डिलीवरी मुक्त बनाने का निर्देश दिया गया है। सभी गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत प्रसव स्थानीय आशा द्वारा नजदीकी अस्पताल में ही सुनिश्चित कराना सुनिश्चित करने का जिलाधिकारी द्वारा विशेष निर्देश दिया गया है। सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक रूप से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए प्रति सप्ताह जिला स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। पंचायत स्तर पर एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच के दौरान उच्च जोखिम उठाने वाले गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्ट तैयार करते हुए बीसीएम के माध्यम से जिला स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करने का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है। उच्च जोखिम उठाने वाले महिलाओं की नियमित रूप से प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करते हुए संबंधित महिलाओं का प्रसव नजदीकी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में करवाने का निर्देश दिया गया है जिससे कि मां और नवजात शिशु के स्वस्थ की जानकारी समय पर देखते हुए संबंधित लाभार्थियों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सिकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके और माँ और बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, एसीएमओ डॉ जे पी सिंह, डीपीएम डॉ किशलय कुमार, जिला सुपरिटेंडेंट, एनसीडीओ, डीआईओ, सीडीओ और सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम, प्रखंड एमई और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Previous post भूमि संबंधित समस्या सुनी गई पांच मामले में नोटिस जारी: सिओ अनुपम।
Next post महिला संवाद हेतु महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial