April 4, 2026

कुरसेला में होली के हुड़दंग व आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Read Time:1 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड व थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान आपसी विवाद और हुड़दंग के बीच कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।बताया गया कि होली के दिन आपसी कहासुनी तथा पुराने विवाद को लेकर खेरिया, तीनघरिया और कुरसेला बस्ती में झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।घायलों में कुरसेला बस्ती निवासी मनीष कुमार, बुदेव मंडल, दयानंद राम, सिंधू देवी, जलधार राम, राहुल कुमार, महेशपुर निवासी पवन सहनी, तीनघरिया निवासी किरण देवी तथा गोबराही निवासी आलोक कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं।वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।

Previous post अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल।
Next post पुलिस ने रंगदारी मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial