April 4, 2026

पुलिस ने रंगदारी मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

Read Time:3 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना थाना पुलिस ने रंगदारी मामले के अभियुक्त बाबूपुर गांव निवासी छोटू यादव को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सात फरवरी को रेलवे के पेटी कॉन्टेक्ट ठेकेदार बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के तालग्राम हाट निवासी मसरेकुल आलम उर्फ रिंटू ने रोशना थाना में छोटू यादव पर पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने तथा रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि रंगदारी और मारपीट करने के मामले के अभियुक्त छोटू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।मालूम हो कि पिछले माह में प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभा बाबूपुर रेलवे पुल के समीप रेलवे पाइलिंग का काम कर रहे पेटी कॉन्टेक्ट ठेकेदार से पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला थाना पहुंचा था। रेलवे के काम कर रहे ठेकेदार मसरेकुल आलम उर्फ रिंटू, ग्राम-तालग्राम,थाना हरिश्चंद्रपुर, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल ने रोशना थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाना में दिया गया आवेदन के अनुसार लाभा रेलवे पुल के पास मेरा भाई मो जाकिर हुसैन मजदूर को लेकर काम कर रहा था।शुक्रवार के सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाबूपुर गांव के सागर यादव,सुभाष यादव,छोटू यादव सहित कुल सात लोग जाकिर हुसैन को पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। रंगदारी नही देने पर सभी लोग उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उनके जेब से जबरन दस हजार रुपया छीनकर और एक बाइक लेकर वहाँ से फरार हो गया।घायल व्यक्ति का इलाज मालदा के नॉर्वे अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद काम कर रहे सभी मजदूर भयभीत हो गया है। छोटू यादव पर पूर्व में भी रोशना थाना में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने घटना को लेकर लिखित आवेदन पत्र पर संज्ञान लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापामारी करना प्रारंभ किया। आखिर कार रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने सफलता हासिल कर लिया है।रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी के कार्यों की प्रशंसा हो रही है।

Previous post कुरसेला में होली के हुड़दंग व आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
Next post कदवा में 105 फणीश्वर नाथ रेणु जयंती मनायी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial