September 24, 2026

सांसद डॉ0 संजय जयसवाल का कटिहार आगमन पर हुआ स्वागत।

Read Time:2 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले महा-जनसंपर्क अभियान को लेकर आज किशनगंज जाने के क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल का कटिहार आगमन हुआ।भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं अंग वस्त्र से उनका भव्य स्वागत किया वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल भारत सरकार के पूर्व केंद्र राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी के आवास पहुंचकर भाजपा जिला के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय पर लंबी चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं से मोदी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ मालाकार जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू ,दिलीप बर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हितेश कुमार शर्मा, बबन कुमार झा, शैलेंद्र सिन्हा, परिमल झा, सोनू सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, पूनम सिंह, सीमा झा, रितेश सिन्हा,प्रियंका सिंह, शेखर जयसवाल, उमेश कुमार बबलू, सुधीर चौधरी, विजय कुमार सिंह, संतोष सिंह, मंटू शाह, संजीव झा, साकेत मिश्रा,नीतू पासवान, शंभू शरण, शारदा सिंह, जीवन सिंह ,अजय सिंह,गीता पासवान, नेहा किरण, भवानी ठाकुर ,इशिका राज, अनामिका श्रीवास्तव , पूजा शर्मा , अभिषेक सिंह, जैकसन यादव, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post कर्मचारी कल्याण निधि कार्मिक शाखा ने मेघावी छात्रों को किया पुरस्कृत ।
Next post आगामी चुनाव पर हुई चर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial