November 14, 2026

कर्मचारी कल्याण निधि कार्मिक शाखा ने मेघावी छात्रों को किया पुरस्कृत ।

Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कोसी रेलवे ऑफीसर्स क्लब में शुक्रवार को मेघावी छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरण समारोह का सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।यह कार्यक्रम कर्मचारी कल्याण निधि कार्मिक शाखा कटिहार मंडल पूसी रेलवे द्वारा आयोजित किया गया। जिस दौरान रेलवे ऑफिस क्लब में कटिहार मंडल के कार्मिक शाखा द्वारा वर्ष 2022 में मंडल के कर्मचारियों के वर्ग 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र एवं छात्राओं को प्रस्तुत किया गया करते हुए सम्मानित किया गया।इस क्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी मंच पर रेल प्रशासन द्वारा बुलाया गया। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की आयोजित कार्यक्रम के दौरान दसवीं वर्ग के 58 एवं 12 वीं वर्ग के 22 मेघावी छात्र-छात्राओं को को पुरस्कृत किया गया । वहीं इसके अतिरिक्त कटिहार रेल मंडल में 36 नए रेल कर्मचारियों को ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर अपॉइंटमेंट लेटर भी दिया गया। गोरतलब है। कटिहार रेल मंडल में सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा योगदान फलस्वरुप शुरू से ही काफी सक्रिय भूमिका में रहे है। इस अवसर पर सीनियर डीपीओ श्री मिश्रा के साथ डीपीओ सहित एपीओ संतोष कुमार दत्ता,चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर आईसी उमाशंकर के अलावा वेलफेयर इंस्पेक्टर एस रहमान, सुजीत कुमार , नैयर आलम, पंकज कुमार श्रीवास्तव, रेवती नंदन शर्मा , आशित सरकार , बबलू पासवान के अलावा कॉमिक विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Previous post स्वच्छता अभियान के तहत सैकड़ो परिवारों को मिला हरा और नीला डस्टबिन, घर से होगा कचरा उठाव।
Next post सांसद डॉ0 संजय जयसवाल का कटिहार आगमन पर हुआ स्वागत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial