November 10, 2026

श्वेता भारती को राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा

Read Time:4 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आई ग्लैम मिस इंडिया नोबेल क्वीन खिताब की विजेता श्वेता भारती को 10 मार्च को दलसिंह सराय में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य के विभिन्न क्षेत्र की महिला सेलिब्रिटी को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कटिहार की आई ग्लेम मिस इंडिया नोबेल क्वीन श्वेता भारती को भी सम्मानित किया जाएगा। यह खबर मिलते ही श्वेता भारती के परिवार में काफी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही कटिहार जिला वासी श्वेता भारती को बधाई देने का सिलसिला जारी है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत सागरथ पंचायत के उफरैल ग्राम निवासी त्रिवेणी प्रसाद विश्वास की द्वितीय पुत्री श्वेता भारती ने पिछले दिनों कोलकाता में आयोजित आई ग्लैम मिस इंडिया नोबेल क्वीन का खिताब मिला है। 2023 में पटना में आई ग्लेम के द्वारा ब्यूटी पैजन प्रतियोगिता में भाग ली। ब्यूटी वीथ रिस्पांसिबिलिटी राज्य स्तर के प्रतियोगिता में आई ग़्लेम मिस बिहार की प्रथम रनर अप बनी।ग्लेम मिस बिहार बिजनेस का खिताब से नवाजा गया। श्वेता भारती की इस सफलता पर उनके माता चंदा देवी,पिता त्रिवेणी प्रसाद विश्वास, बहन स्मिता विश्वास, सुप्रिया कुमारी, नीतू भारती,अंकु भारती, नेहा भारती, आर्य भारती, तानिया भारती सहित सभी पारिवारिक सदस्यों में खुशी है। श्वेता भारती की माता चंदा देवी इंटरमीडिएट की डिग्री प्राप्त कर गृहणी के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं। इनके पिताजी त्रिवेणी प्रसाद विश्वास कन्या मध्य विद्यालय कुम्हेरी, प्रखंड कदवा से 2014 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं।श्वेता भारती उच्च विद्यालय रामबाग पूर्णिया की ओर से जिला से लेकर राज्य स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता में कई बार भाग लिया और राज्य स्तर पर इन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय की ओर से कई अलग-अलग स्थान में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त की और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। स्काउट एंड गाइड की राष्ट्रीय स्तर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण में जमुई, उत्तरांचल में नृत्य प्रतियोगिता में भी भाग ली।पठन-पाठन के क्रम में ही इन्होंने 2019 में व्यवसाय क्षेत्र में प्रवेश की। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत इन्होंने 10 लाख रुपए लोन लेकर अपने गांव में कपड़े बनाने की स्मॉल फैक्ट्री चलना प्रारंभ की। गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। गांव से लेकर पटना तक कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य की।

Previous post कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक आयोजित कर विभाग के मंत्री का किया पुतला दहन।
Next post सांसद ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री को पत्र लिखकर आर बी एच एम जूट मिल की ओर किया ध्यान आकृष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial