November 12, 2026

सांसद ने अमदाबाद प्रखंड में चौंतीस करोड़ की लागत से कई पुल का किया शिलान्यास

Read Time:3 Minute, 7 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस पार्टी के सांसद शाह तारिक अनवर ने मनिहारी विधानसभा के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत लगभग चौतीस करोड़ राशि से पुल निर्माण का शिलान्यास किया।अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के गोविंदपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चेन-0.610 कि०मी० गोविंदपुर चौक से गोविन्दपुर रोड में हाई लेवल ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया। उसके बाद अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी अमदाबाद पंचायत के झब्बू टोला में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत चेन-1.400 कि०मी० MRL11-T02 अमदाबाद दक्षिण से भवानीपुर रोड में हाई लेवल ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया।दक्षिणी अमदाबाद पंचायत के झब्बू टोला में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत चेन-1.550 कि०मी० MRL11-T02 अमदाबाद दक्षिण से भवानीपुर रोड में बॉक्स ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया। दुर्गापुर पंचायत के मोहनकुप्पी चौक में प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत चेन-5.700 कि०मी० अमदाबाद से चौकिया पहारपुर वाया भरतपुर में हाई लेवल ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया। शब्दर टोला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चेन नं. – 7.625 की. मी. अमदाबाद से चौकिया पहाडपुर रोड में हाई लेवल ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया।सांसद श्री अनवर ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलों के निर्माण से अमदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास होगा। श्री अनवर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कटिहार के समग्र विकास मे वे हमेशा तत्पर रहेंगे।इस मौके पर उनके साथ विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,बी के ठाकुर, सऊद मुखिया, बबलू मंडल अमदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष, रईसुद्दीन, मो वहाब, निरंजन यादव, होरेन पाल, मो अफसर, गोपाल यादव, मो राजिक, युधिष्ठिर मंडल, रज़ी इमाम, नलिनी मंडल, मो यूसुफ, तपन मंडल आदि नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post 1 करोड़ 30 लाख की राशि से 6 योजनाओं का किया गया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Next post सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial