November 12, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सरस्वती शिशु मन्दिर कटिहार में राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवाई वितरण किया गया।स्वास्थ्य जांच मे लगे आँख,कान,नाक विशेषज्ञ डॉक्टर डी के भगत,महिला रोग विशेषज्ञ शशि किरण,जनरल फिजिशयन डॉक्टर आशीष कुमार,दांत के डॉक्टर लीलाधर महेश्वरी एवं नर्स ज्यमंती कुमारी रहे। 200 लोगो का स्वास्थ्य जाँच के साथ दवाई भी निःशुल्क दिया गया। बुद्धू चौक, बांध मुसहरी ग्राम,बरमसिया के मरीज उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता, संरक्षक अशोक कुमार साह,प्रधानाचार्य रेखा देवी,आचार्य अभिमन्यु,नीतू,नेहा,वर्षा, नीलू एवं संघ परिवार श्री जगदीश, रामलला, राजू,राजेंद्र जी,सुमन सिंह,चन्दन झा,संतोष,अजीतकंठ,संतोष सिन्हा, जीतेन्द्र की भूमिका अहम रहा।विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति की विचारधारा से पुरी दुनिया को अवगत करवाया।आज भी उनके शिकागो मे दिये गये भाषण को याद किया जाता है। विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए बताये कि सरस्वती शिशु मंदिर बेहतर उच्च शिक्षा के साथ साथ बेहतर संस्कार भी देता है।

Previous post सांसद ने अमदाबाद प्रखंड में चौंतीस करोड़ की लागत से कई पुल का किया शिलान्यास
Next post 102 लीटर देसी शराब के साथ टोटो चालक गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial