छींटाबाड़ी व भगवान चौक रेलवे गेट पर रेल ऊपरगामी पुल के निर्माण की मांग सांसद ने सदन में दुहरायी
मनोरंजन साहा (बारसोई)
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कटिहार सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने लोकसभा के पटल पर कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार मुकुरिया रेलखंड एवं कटिहार मालदा रेलखंड में छिटाबाड़ी रेलवे गेट एवं भगवान चौक रेलवे गेट पर रेल ऊपरगामी पुल के निर्माण की मांग को पुनः रखा गया।सांसद ने बताया कि कटिहार की अधिकांश रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य हो गया है। जिसमें गौशाला,मनिया प्राणपुर एवं सिकंदरा गुमटी है और एसएच- 98 सड़क के निर्माण कार्य के साथ-साथ खोड़वा, सोनेली,नारायणपुर,बारसोई एवं दैचन में भी रेल ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। भगवान चौक और छिटाबाड़ी की मांग को आज पुनः मैंने लोकसभा के पटल पर रखा है, ताकि कटिहार शहर से जाम की समस्याओं से निजात मिले साथ-साथ आम जनों का आवागमन सुलभ हो सके। इस मांग के लिए कटिहार की जनता के साथ-साथ एनडीए के साथियों ने सांसद को धन्यवाद दिया है।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
