राहुल गाँधी के कार्यक्रम को सफल बनाने वालें सभी कार्यकर्ताओं को दिया साधुवाद ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पूर्णिया रंगभूमि मैदान में रैली रंगभूमि मैदान से कोढ़ा के खेरिया में रात्रि विश्राम कैंप दूसरे दिन कोलासी से बंगाल के लिए यात्रा गेडाबरी स्टेडियम में आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र नौजवानों से मुलाकात खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए उनको प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम में कोढा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ता ने दिन-रात मेहनत करके कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मिर्चाईबारी स्थित एक निजी होटल में कोढा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कोढा के निवर्तमान विधायक पूनम पासवान ने कांग्रेस का प्रतीक चिह्न अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया एवं कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दिया। मौके पर मुख्य रूप से कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय, आईटी सेल के प्रदेश सचिव नितिन सिंहा, कोढा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव, फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम, मोरसंडा पंचायत के मुखिया राजू नायक उपस्थित रहे। निवर्तमान विधायक पूनम पासवान ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने गांव कस्बों चौक चौराहा पर उन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाने का काम करेगी। राहुल गांधी विश्व के पहले ऐसे नेता है। जो भारत को जोड़ने के लिए 10000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। राहुल गांधी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और वह जन-जन के नेता है निश्चित तौर वे देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। राहुल गांधी जो पहले बोलते हैं। सरकार उसे बाद में मानती है। भाजपा की सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है और जनता के द्वारा चुने हुए सरकार को अपदस्त करने के लिए कुत्सित प्रयास कर रही है।चाहे वह झारखंड हो बिहार हो दिल्ली हो। ईडी और सीबीआई को भाजपा ने अपना सहयोगी दल बना रखा है। जो विपक्ष को परेशान करने का काम करती है। जनता भय भूख भ्रष्टाचार महंगाई और ईनके क्रियाकलापों से ऊब चुकी है। आने वाले चुनाव में इन लोगों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने सभी पंचायत अध्यक्षों को संगठनात्मक बिंदुओं पर अपने विचार रखें और सभी पंचायत अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करना अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का मंत्र बताया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्व विधायक पूनम पासवान के आग्रह को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी ने कोढा होकर कार्यक्रम को रखा यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम उनके विचारों को जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे।मौके पर माधव पांडे, राकेश यादव, युवा सेवादल के अध्यक्ष जुल्मी यादव, पीसीसी डेलीगेट मुख्तार आलम, सौरभ चंद्रवंशी, जयप्रकाश यादव, रवीना खातून, राजीव कुमार ठाकुर, रामकुमार मुर्मू,सुजीत पासवान, रंजीत दास, राजेश साह,तुल्लू टुड्डू,यशवंत कुमार, कुणाल मौर्य, हेमंत कुमार, प्रशांत यादव, भानु यादव, बृजेश यादव, मुकेश यादव, विक्की यादव, मुरारी कुमार दास, विजय कुमार मुरमू, बाबूलाल मुर्मू, संदीप कुमार मुरमू, वीर हेंब्रम, सूरज मुर्मू, विवेक यादव, संदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार मंडल, सूरज कुमार, रहमत अली, शमीम अहमद, अबू बकर,भीमलाल सोरेन, नजरुल हक, मोहम्मद ऐजुल, मोहम्मद मनीरूद्दीन, मोहम्मद मुजीबुर रहमान, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद अकमल, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद तबरेज, मोहम्मद समसुल, मोहम्मद जमील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
