November 10, 2026

धूमधाम से मनाया गया मुहर्रमनिशान के साथ ताजिया निकालकर जुलूस में दिखाई कलाबाजीयां

Read Time:2 Minute, 51 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का 10 वां आशूरा रविवार को इमाम हसन हुसैन की याद में धूमधाम के साथ इस्लाम धर्मावलंबियों ने मनाया। रविवार की संध्या प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों देवीपुर,मेहरमियां टोला, बसुहार मजदिया से खलीफा के नेतृत्व में ताजिया जुलूस, निशान के साथ निकाला गया एवं प्रखंड क्षेत्र के मस्जिद चौक,शहीद चौक कुरसेला थाना परिसर तथा अन्य स्थानों पर कलाबाजियां दिखाई गई। बताते चलें कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। मान्यता है कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन 680 ई. में मोहर्रम की 10वीं तारीख को कर्बला के मैदान में शहीद हुए थे। वे अपने 72 जानिसारों के साथ लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए थे। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग कर्बला के युद्ध में हुसैन इब्र अली के निधन पर शोक प्रकट करते हैं। इराक स्थित कर्बला के मैदान में हुसैन इब्र अली ने यजीद की सेना का मरते दम तक सामना किया था। माना जाता है कि आशूरा के दिन ही मूसा और उनके अनुयायियों ने मिश्र के फिरौन पर विजय प्राप्त की थी।कुरसेला पुलिस के द्वारा मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा के इंतजामात को लेकर विभिन्न स्थलों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। गश्ती दलों के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी। वहीं थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा,सीओ अनुपम कुमारी प्रभात खबर पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर, ताजिया जुलूस के रूट चार्ट पर निगरानी रखते हुए शांतिपूर्ण समापन को लेकर मुस्तैद थे।अबू बकर हाशमी ने बताया कि कर्बला के युद्ध के समय से ही मुहर्रम मनाया जाता है ।मोहर्रम का चांद नजर आते ही गम का माहौल हो जाता है। अजादार अपने इमाम के गम में गमजदा हो जाते हैं।

Previous post खेमका हत्याकांड का चैंबर ने किया कड़ा प्रतिरोध बढ़ते अपराध पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने जताई चिंता।
Next post मुहर्रम ताजिया जुलूस में शस्त्र कौशल प्रदर्शन के दौरान पचास से अधिक घायल, दो गंभीर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial