August 27, 2026

मुखिया ने मतदान केंद्र बदलने के लिए एसडीएम और बीडीओ को दिया आवेदन

Read Time:1 Minute, 52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड स्थित बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव ने बघार पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 184 के मतदाताओं का नाम केंद्र संख्या 182 में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को अलग-अलग आवेदन सौंपा है। मुखिया पिंटू यादव ने बताया कि वार्ड नंबर 13 के मतदाताओं का नाम वर्तमान में मध्य विद्यालय मिर्जापुर के मतदान केंद्र संख्या 184 में दर्ज है। उन्होंने आग्रह किया है कि इन मतदाताओं का नाम हटाकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघार के केंद्र संख्या 182 में जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान स्थिति में वार्ड नंबर 13 के मतदाताओं को 3.5 किलोमीटर की दूरी तय करके मतदान करने जाना पड़ता है। जबकि वार्ड नंबर 13 में ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघार स्थित है, जहां केंद्र संख्या 182 मौजूद है। इस कारण अधिकांश मतदाताओं को इतनी दूरी पैदल तय करना मुश्किल होता है।मुखिया पिंटू यादव ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करते हुए जल्द से जल्द मतदाताओं के नाम संबंधित केंद्र में स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को कोई कठिनाई न हो।

Previous post नीमा जमीन विवाद में मुनीलाल राम मुर्मू का फर्जी पुत्र होने का खुलासा, सरपंच ने दी जानकारी
Next post दो अलग-अलग कांडों के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial