नीमा जमीन विवाद में मुनीलाल राम मुर्मू का फर्जी पुत्र होने का खुलासा, सरपंच ने दी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नीमा जमीन मामले में चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पंचायत के सरपंच सुरेश चंद्र मंडल ने बताया कि वंशावली की पुनः जांच उनके द्वारा की गई, जिसमें यह पाया गया कि भूमि स्वामी राम मुर्मू के वंश में किसी पुत्र का नाम नहीं है। सरपंच मंडल ने कहा कि जो लोग मुनीलाल को राम मुर्मू का पुत्र बताकर वंशावली में प्रदर्शित कर रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं।गौरतलब है कि इस विवाद में भूमि स्वामी राम मुर्मू की पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए राम मुर्मू ने पहली पत्नी के देहांत के बाद दूसरी शादी घना हंसदा से की, जिससे मरियम नाम की पुत्री का जन्म हुआ। सरपंच के इस खुलासे के बाद विवाद में नया मोड़ आ गया है।सरपंच मंडल ने आगे बताया कि इस वंशावली की सूचना उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को भी दे दी है, ताकि मामले की उचित जांच और कार्रवाई की जा सके। इस घटनाक्रम ने मामले को और पेचीदा बना दिया है, और अब आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, यह देखने वाली बात होगी। सरपंच के बयान के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और इस विवाद का हल निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को आगे आना होगा। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही विवाद का निपटारा हो सकेगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
