अग्नि पीड़ित परिवार को मुखिया ने दिया राहत सामग्री
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बीते दिनों दिलारपुर पंचायत के सीज नंबर आठ में हुए अग्निकांड से दर्जनों परिवार का घर जल कर राख हो गया था। मालूम हो कि दूसरे पंचायत मनोहरपुर के जनप्रतिनिधियों ने पुनः दरियादिली दिखाते हुए अग्निकांड से स्तब्ध परिवारों को भरपूर राशन उपलब्ध कराकर मानवता का परिचय दिया। बुधवार को मनोहर पुर पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी व पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने सभी पीड़ित परिवारों को 25 किलो चावल ,2 किलो दाल, 2 किलो सरसों तेल, 5 किलो आलू, 2 किलो प्याज, नमक, बाल्टी और कंबल वितरण कर राहत देने के साथ-साथ अन्य प्रतिनिधियों को भी संदेश दी जिसकी बांहें अब तक अग्निकांड से झेल रही पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंची। चुनाव आते ही हर पंचायत में सफेद पोश मुखिया बनने के लिए आतुर हो जाते हैं परंतु बनने के बाद बहुत कम प्रतिनिधि होते हैं जो अपने पंचायत से हटकर भी मदद करें। ऐसे में ललन यादव ने समाज को एक बड़ा आईना दिखाते हुए संदेश दिया जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। इस अवसर पर समिति सदस्य संजय मंडल, समाजसेवी विश्वनाथ यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
