September 23, 2026

निष्पक्ष चुनाव के मद्देनज़र दीयरा क्षेत्रों पर प्रशासन की पैनी नजर

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी का बड़ा भू- भाग का नदी किनारे बरारी की सीमा से अमदाबाद के पश्चिम बंगाल की सीमा तक विस्तार है। झारखंड की सीमा खुले नदी मार्ग से जुड़ा हुआ है।ऐसे में एक दूसरे राज्यों में संगीन घटना कारित कर अपराधी तत्वों द्वारा दीयरा क्षेत्र का इस्तेमाल सुरक्षित पनाहगाह के रुप मे किया जाता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन की पैनी नजर दीयरा क्षेत्रों पर बनी हुई है।गुरुवार को जब ईद के मौके पर इस्लाम धर्मावलंवी ईदगाहों में नमाज अताकर अमन चैन की दुआएं मांग रहे थे तो अनुमंडल पदाधिकारी अन्य अधिनस्थ अधिकारियों के साथ दीयरा क्षेत्रों में भ्रमणकर असामाजिक तत्वों की टोह ले रहे थे। दीयरा क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के साथ एसडीपीओ मनोज कुमार ,बीडीओ रणधीर कुमार ,सीओ सुश्री निहारिका , कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस निरीक्षक रामचंद्र मंडल, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान साथ थे।

Previous post अग्नि पीड़ित परिवार को मुखिया ने दिया राहत सामग्री
Next post प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial