कालसर में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट डब्लू पीओ सेंटर निर्माण कार्य हेतु मुखिया ने किया शुभारंभ
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत नयाटोल गांव वार्ड संख्या दस में शुक्रवार को वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट डब्लू पीओ सेंटर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर मुखिया सागर यादव, कनीय अभियंता निलय कुमार, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार आदि की उपस्थिति में सरकारी भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया गया। मुखिया सागर यादव ने बताया कि कचरा प्रबंधन इकाई वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट डब्लू पीओ सेंटर का लगभग 07 लाख 50 हजार की लागत राशि से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।डब्लू पीओ सेंटर के निर्माण होने से पंचायत के प्रत्येक वार्ड के हर घर के लोगों लाभ मिलेगा। सफाई कर्मी घर घर जाकर गीला व सूखा कचरा का उठाव कर डब्लू पीओ सेंटर में जमा करेंगे, जिससे पुरा पंचायत स्वच्छ व स्वस्थ रहेगा। साथ ही मुखिया ने बताया कि सभी प्रकार के कचरा को डब्लू पीओ सेंटर में अलग-अलग कर रखा जाएगा, जिसमें सूखा कचरा को अलग सांचा में व गीला कचरा को अलग सांचा में रखा जाएगा। बताया जमा कचरा से जैविक खाद बनाया जाएगा। साथ ही खाद निर्माण होने से किसानों को सस्ते दामों पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। बताया इस कार्य में कई बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। सभी पंचायत में स्वच्छता कर्मी कचरा उठाव को लेकर तैनात रहेंगे।बताया शहर की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कचरा उठाव कार्य तेज हो गया है। इस अवसर पर गणमान्य लोग सहित ग्रामीण व पंचायत कर्मीगण मौजूद रहे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
