September 6, 2026

मृतक के परिजनों को मुखिया प्रतिनिधि ने की आर्थिक मदद

Read Time:1 Minute, 35 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित जगरनाथपुर उरांव टोला में मृतक के परिजनों को मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने अपने निजी कोष से सहायता राशि के रुप में दो हजार रुपए की आर्थिक मदद की। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि मृतक छपाल उरांव काफी निर्धन थे, जो मजदूरी कर अपने छः पुत्री का भरन पोषण करते थे। बताया मृतक काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। जिसका अचानक मृत्यु हो गया।जिससे पुरे परिवार में दुःखों का पहार टुट पड़ा है। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि मृतक के परिजनों की दयनीय स्थिति को देखते हुए अपने निजी कोष से दो हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई है। बताया परिजनों को जल्द ही कबीर अंत्येष्टि तहत सरकारी लाभ दिया जाएगा। मौके पर मृतक अपने पिछे छः पुत्री सहित अपनी पत्नी को छोड़ स्वर्ग सिधार गए। जबकि मृतक के निधन से पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस अवसर पर परिजन सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post जमाबंदी में आधार सीडिंग को लेकर पीडीएस दुकानदारों एवं राजस्व कर्मचारी की हुई बैठक ।
Next post माघ मेला व यज्ञ को लेकर बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial