माघ मेला व यज्ञ को लेकर बैठक आयोजित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के पुरानी धर्मशाला में आगामी माघ मेला व यज्ञ को लेकर समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुर्व से बने पदाधिकारियों को ही अग्रसारित कर दिया गया।नये सदस्यों में विशेष जिम्मेवारी सौंपते हुए सहदेव यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, मेला प्रभारी गुड्डू यादव,प्रभात चौधरी, संयोजक के रुप में प्रमोद झा, संरक्षक के तौर पर सुशील यादव को बनाया गया। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह अध्यक्ष और लाखो यादव सचिव पुर्ववत रह गये। कोषाध्यक्ष का प्रभार पंकज यादव देखेंगे। बैठक में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया जो २३ फरवरी से २७ फरवरी तक होगी।यज्ञ प्रारम्भ होने के पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।इस अवसर पर ओम कुमार गुप्ता, गुलाब चौधरी, श्रवण कुमार, सौरभ सिंह, सिद्धार्थ कुमार, अंगद ठाकुर, जयप्रकाश यादव, आदित्य गुप्ता, कुंदन यादव, पंकज यादव, सुशील गुप्ता,नीरज मिश्रा,सुभम पोद्दार सहित दर्जनों सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
