अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर एसडीएम ने किया वैठक।
(मनोरंजन साहा | बारसोई)
अनुमंडल कार्यालय स्थित सभाभवन में एसडीएम आकांक्षा आनंद एसडिपिओ अजय कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यपालक एवं वार्ड पार्षद के साथ बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों एवं इसके आस पास के क्षेत्र में अतिक्रमण को खाली करवाने को लेकर एसडीएम ने इओ को निर्देश दिया कि शहिद शुभम् चौक पर अवैध रूप से खड़ा टेंपू एवं सड़क पर बाइक लगाने वालो पर नियंत्रण रखने हेतु कारवाई करें। ताकि सड़कों पर हो रहे अनावश्यक जाम की समस्या से निजात मिल सके। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी रजनिश कुमार ने एसडीएम श्रीमती आनंद को अविलंब उक्त मामले में कार्रवाई करते हैं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करावाया जाएगा ताकि सड़कों पर हो रही जाम से लोगों को निजात मिल सके। इस बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद दिपक चन्द्र दास, रोहित भगत,अजय कुमार, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
