नागरिक संघर्ष समिति ने कर्पूरी ठाकुर की १००वी जयंती मनाई , केंद्र ने भारत रत्न की घोषणा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के अनुमंडल कार्यालय परिसर में नागरिक संघर्ष समिति ने अंगद ठाकुर की अध्यक्षता में प्रबुद्ध जनों के साथ भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की १००वी जयंती बुधवार को मनाई। जयंती का उत्साह इस बार और देखने को मिला क्योंकि मंगलवार को ही केंद्र सरकार ने जननायक को भारत रत्न देने का ऐलान किया। जयंती में शामिल वरीय अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा ने कहा कि कर्पूरी जी राजनीति में हमेशा अजेय रहे। कहा कि स्वर्गीय ठाकुर इतना ईमानदार थे कि जब निधन हुआ तो उनके खाते में ₹500 से भी कम रकम जमा थे और वसीयत में सिर्फ पुराना खपरैल का मकान छोड़ गए थे। अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी जी पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे। कर्पूरी जी ने साल १९५२ में बिहार विधानसभा का पहला चुनाव लड़ा और जीता। वह दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे।इस अवसर पर करण मानस, जयप्रकाश यादव, भोला गुप्ता, संजीव कुमार देव, हारून रशीद, कृष्णानंद यादव, रमेश मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय,मंजु देवी, वैधनाथ यादव, शिवशंकर यादव, अनिल स्वर्णकार,निशीकांता देवी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
