November 9, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में पेड़ों की रक्षा हेतु अनोखा रक्षाबंधन आयोजन

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में रक्षाबंधन-पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को पेड़ों की महत्ता और संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने त्योहार के पौराणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की बात कही। छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य जय नारायण राय और संयोजन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

Previous post मनिहारी गंगा तट पर पांच लाख कांवरियों का जनसैलाब, सुरक्षा में तैनात रहा पूरा प्रशासनिक अमला
Next post जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial