जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
तेज प्रताप ने बिहार राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र तेज प्रताप ने बिहार राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कक्षा 10 की छात्रा तेजस्वनी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।इन दोनों होनहार विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने को कहा।इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि यह कटिहार जिले के लिए भी गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन, प्राचार्य अजय कुमार निराला, शिक्षक बी के वर्मा अशोक झा, मिथिलेश सिंह, मिथिलेश झा, त्रिलोकी मंडल, मोहम्मद कामरूप हक, नूर आलम, अमित कुमार, सौरव कुमार, लोकनायक कुमार, नर्रोतम झा, सीमा, नेहा, सलोनी, राजकुमार, खुशबू,मोनालिसा, अन्नू श्री, जयंत चक्रबर्ती शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।डॉ. सुमन ने इस अवसर पर कहा कि यह दोनों विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।इससे अन्य बच्चों को भी काफ़ी प्रेरणा मिलेगी जिस तरह से एक शानदार मेसेज जाता हैं। जिस तरह यहाँ के बच्चों ने देश के सभी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त किया हैं। अब खेल में भी बच्चों का अच्छा प्रदर्शन हो रहा हैं। ये हम सभी के लिये गौरव का क्षण है।
