September 18, 2026

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार : तार किशोर

Read Time:1 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र सहित कटिहार जिला से भारी संख्या में किसान एवं एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक किसान सम्मन निधि समारोह एवं जनसभा को सफल बनाने हेतु कल प्रातः भागलपुर रवाना हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर किसानों के आर्थिक दशा को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की है। कल के समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर देश के 9.8 करोड़ किसानों को 22000 करोड रुपए ट्रांसफर करेंगे। एनडीए कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने की काफी उत्सुकता है।

Previous post कटिहार में हम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन
Next post युवती ने किया आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial