September 18, 2026

कटिहार में हम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन

Read Time:2 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सिविल सर्जन के सभागार में हम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन का किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ अशरफ रिजवी सीडीओ ने टीबी उन्मूलन के चलाए जा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कटिहार जिला के सभी डॉक्टर के सहभागिता से ही हम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन को सफलीभूत कर पाएंगे। कटिहार जिला में सभी मरीजों को मुफ्त में टीबी की दवा दी जा रही है। साथ ही किसी भी निजी चिकित्सक के यहां से टीबी मरीज की पहचान होने पर खाते पोषण के लिए 6000 रुपए दिया जा रहा है। डब्ल्यू एच ओ कंसल्टेंट डॉक्टर इशफाक नजीर बट्ट ने बताया कि टीबी मरीज के घर में सभी व्यक्तियों का कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर उनकी जांच करवाना आवश्यक है, ताकि टीबी ज्यादा से ज्यादा नहीं पहले। मरीज के घर में जो भी व्यक्ति है। उसका एस वाई टीबी जांच से उनको टीबी का संक्रमण है या नहीं पता किया जा सकता है। संक्रमण रहने पर सप्ताह में एक दिन तीन माह तक दवा खाने से टीबी होने की संभावन को समाप्त किया जा सकता है। डॉ के के मिश्रा ने जानकारी दिया कि कटिहार जिला में 100दिवसीय टीबी मुक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिस में अधिक से अधिक टीबी लक्षित मरीजों को जांच कर टीबी मुक्त कटिहार का संकल्प पूरा किया जाएगा। इस दौरा सभी चिकित्साक ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प लिए साथ ही शपथ पूर्वक टीबी मुक्त भारत का संकल्प दोहराया। इस दौरा कमलेश कुमार, डॉ एस एम अली, डॉ एम एल माहेश्वरी, डॉ सुधीर कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ प्रेम रंजन सहित जिले के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

Previous post विशेष समकालीन अभियान के दौरान दो गिरफ्तार
Next post नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार : तार किशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial