September 19, 2026

ऑल इंडिया लोगों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का हड़ताल

Read Time:1 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

ऑल इंडिया लोगों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के द्वारा बीते गुरुवार से अपने मांगो के समर्थन में क्रू लॉबी के सामने 36 घंटे तक हड़ताल आयोजित किया।आयोजित इस हड़ताल के समर्थन में एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन द्वारा पूरा सहयोग एवं हर स्तर पर साथ देने का भरोसा दिया गया। मंडल सचिव रजनीश कुमार ने के नेतृत्व में मंडल परिषद के सभी पदाधिकारी, तीनों ब्रांच के पदाधिकारी और संग्रामी सदस्यों ने आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। रेल प्रशासन की तरफ से सीनियर डीईई टीआरडीडी सहित अन्य रेल अधिकारियों ने रनिंग स्टाफ के मांगों को जोन और मंडल स्तर पर अथवा रेलवे बोर्ड स्तर पर भी पूरा करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Previous post प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
Next post संतमत सत्संग का 46वां वार्षिक अधिवेशन: भव्य तैयारियां जोरों पर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial