September 15, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों का उत्साह फीका में तब्दील।

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्राणपुर (मौहम्मद आरीफ)

भारत जोरो न्याय यात्रा के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी ने लाभा जोडंगा मोड़ पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी कितने हैं,कितना धन है उनके पास, आदिवासी कितने हैं, कितना धन उनके पास,दलित कितने हैं, माइनॉरिटी कितना, जनरल कास्ट के कितने, जनरल कास्ट में अमीर कितने, गरीब कितने, यह सब देश का एक्सरे करना है। जैसे हड्डी टूटती है तो डॉक्टर के पास जाते हैं।डॉक्टर कहता है कि पहले एक्स-रे कराओ।आजकल आपने देखा होगा दो-तीन अरबपतियों को देश का देश की पूरी की पूरी पूंजी पकड़े जा रही है। इसलिए हम चाहते हैं कि देश का एक्स-रे हो। जाति जनगणना हो,गरीब लोगों को और कमजोर लोगों को फायदा हो। इसके बाद उनकी यात्रा धीरे-धीरे बिहार बंगाल की सीमा मारापाड़ा तक पहुंची। मारापाड़ा के पास काफी संख्या में लोग इकट्ठे थे।किंतु सिर्फ अभिवादन कर उनकी यात्रा आगे बढ़ती रही। जिस कारण काफी लोगों में मायुसी छा गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न दलों के पाटियों एवं आम जनता में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी है।सभी के मुंह से एक ही शब्द सुनने को आ रहा है कि जिस तरह से तैयारी की गई थी वह असरदार नहीं रहा। लोगों का सपना पूरा नहीं हो सका। राहुल गांधी से मिलने एवं देखने को लेकर लोग घर छोड़कर दो तीन घंटों से एनएच 81 सड़क पर कतारबद्ध खड़े थे। किंतु उनकी यात्रा इस कदर आगे बढ़ी कि लोग देख भी नहीं पाए। जिस कारण लोगों का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कई तरह की चर्चाएं चौक चौराहों पर चल रही है।

Previous post आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा ,कुल 855 छात्रों के लिए बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र, बीपीएसपी बना आदर्श केंद्र ।
Next post राहुल गाँधी को एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज ने सौंपा ज्ञापन कटिहार से दक्षिण भारत के लिए नई रेल चालू कराने की माँग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial