May 27, 2026

एनएफ रेलवे कर्मचारी संघ ने सांसद को सात सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन सांसद ने दिया आश्वासन रेलवे के महत्वपूर्ण बैठक में उठाया जाएगा सभी मांग

Read Time:2 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एनएफ रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद तारीक अनवर शामिल हुए। इस बैठक में डिवीजनल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में सांसद तारीक अनवर को साफ सूत्र की मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में गौशाला में निर्माणाधीन आरोबी का कार्य जल्द पूरा करने की मांग,कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की मांग,ओटी पाड़ा में सामुदायिक भवन का निर्माण,नई परिसंपत्तियों के लिए रखरखाव के लिए अतिरिक्त पद का सृजन, कटिहार से दक्षिण की ओर जाने के लिए ट्रेन की मांग, रेलवे कर्मचारियों के लिए केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए कोटा निश्चित करने सहित अन्य मांग‌ शामिल हैं। वहीं इस पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि 17 अप्रैल को दार्जिलिंग में रेलवे की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होना हैं जिसमें मैं भी शामिल होने जा रहा हूं इस महत्वपूर्ण बैठक में एनएफ रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा दिए गए मांग को मजबूती से उठाया जाएगा खासकर गौशाला में निर्माणाधीन आरोबी का कार्य जो बंद हो गया है उसे जल्द पूरा करवाने की मांग की जाएगी क्योंकि इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण मांगे हैं जिनको मजबूती से बैठक में रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास के अलावा कांग्रेस के कई नेता एवं एनएफ रेलवे कर्मचारी संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

Previous post खीर व मिठाई वितरण कर मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में लगाया गया स्टॉल
Next post गुप्त सूचना पर दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 27.04 लीटर विदेशी शराब और दो बाइक जब्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial