खीर व मिठाई वितरण कर मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में लगाया गया स्टॉल
प्रवीण कुमार (कटिहार )
संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन पप्पू यादव के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर स्टॉल लगाकर लोगों के बीच खीर व मिठाई वितरण कर डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा सर्वप्रथम अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ० अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात लगाए गए स्लॉट में सुबह नौ बजे से लेकर देर शाम तक लोगों के बीच खीर व मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने कहा कि पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर आज अंबेडकर चौक के समीप स्टॉल लगाकर खीर व मिठाई का वितरण करते हुए बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि डॉ० अंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं, जो सर्वधर्म समभाव, समानता और सामाजिक न्याय की पैरवी करती है। उन्होंने दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित और महिलाओं को अधिकार दिलाकर समाज में समानता की नींव रखी। वहीं पंजाब के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा की आज हमें जो स्वतंत्रता, समानता और अधिकार मिला है,वह बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान की ही देन है। लोकतंत्र की ताकत को बरकरार रखना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं जाप के पूर्व प्रदेश महासचिव वकील दास ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के कार्यों से प्ररेणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलकर ही देश के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के अलावा अरुण सिंह, वकील दास, तौसीफ अख्तर,सोनी कुमारी, हिना कुमारी, नेहा कुमारी,चंदन यादव, अजय पोद्दार, रवि यादव, काशिफ खान, रवि करण, शुभम सिंह, ऐनुल हक,शैलेश दास उर्फ पप्पू,अनिल शाह,इंद्रदेव कुशवाहा,अनिल कुमार,मनीष कुमार सहित कई समर्थक मौजूद रहें।
