May 26, 2026

गृह रक्षकों के नामांकन दूसरे दिन सम्पन्न कटिहार ग्रामीण, प्राणपुर व समेली प्रखंड के अभ्यर्थियों की जांच हुई

Read Time:6 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बी०एस०ए०पी०- 07 मैदान में कटिहार गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु दूसरे दिन कटिहार ग्रामीण, प्राणपुर व समेली प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच सफलतापूर्वक हुई। तीनों प्रखंड से गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु कटिहार ग्रामीण में 255, प्राणपुर प्रखंड में 434 व समेली प्रखंड के 505 तथा कुल-1194 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें 250 अभ्यर्थियों शारीरिक दक्षता जांच में उपस्थित हुए और 22 अभ्यार्थियों को शारीरिक दक्षता जांच में सफल हुए।वही 29 नवम्बर 2023 को कटिहार शहरी, डंडखोरा व हसनगंज के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जाँच का आयोजन किया जाएगा। बताते चलें कि गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु विज्ञापन संख्या 02/ 2011 के आधार पर शारीरिक दक्षता जाँच की जांच की तिथि का पुनः निर्धारण दिनांक 27.11.2023 से 03.12.2023 तक बी०एस०ए०पी०- 07, कटिहार के मैदान में निर्धारित किया गया है। आवेदकों द्वारा समर्पित आवेदन पत्र की प्राप्ति रसीद ही अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र माना गया है। जिन आवेदकों का प्राप्ति रसीद खो गया है। वैसे अभ्यर्थी जिला प्रशासन के वेबसाईट katihar.bih.nic.in पर अपलोड किये गये प्रखंडवार मास्टर चार्ट से अपना क्रमांक प्राप्त कर, निर्धारित तिथि को आधार कार्ड के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकते हैं। बी०एस०ए०पी० 7 मैदान के प्रवेश द्वार पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दो शिफ्ट में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ सशास्त्र व लाठी बल की तैनाती की गई है। मैदान में प्रवेश करने वाले सभी अभ्यर्थियों का बारीकी से प्रवेश पत्र के मिलान करने के पश्चात दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रवेश करने का मौका दिया जा रहा है। वहीं मैदान के अंदर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार से कठिनाई न हो इसके लिए प्रवेश द्वार के निकट पूछताछ-सह- सहायता केन्द्र, अभ्यर्थियों के अनुसार 6 निबंधन काउन्टर बनाया गया है। प्रत्येक काउन्टरों के कार्य निष्पादन करने के लिए एक-एक लिपिक, कार्यपालक सहायक व कार्यालय परिचारी को नियुक्त किया गया है।कार्यों के पर्यवेक्षण, अनुश्रवण व सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक टेबल पर जिला स्तरीय पदाधिकारी को नामित किया गया है। काउंटर में अभ्यर्थियों के आवेदन के पावती रसीद एवं आधार कार्ड का मिलान कर बायोमेट्रिक्स सत्यापन के बाद ही दौड़ में शामिल किया जाता है। दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को मैदान से बाहर कर दिया जाता है तथा दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड, उंच्ची कुद, लम्बी कुद एवं गोला फेंक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वहीं शारीरिक दक्षता जाँच में सफल होनेवाले अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चार मेडिकल टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसके द्वारा सफ़ल सभी अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण क्रम में ऑंख, कलर ब्लाइंडनेस, फ्लैट फूट इत्यादि की जांच की जा रही है। सभी स्वास्थ्य से संबंधित आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में कुशल मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, जीवन रक्षक दवा की व्यवस्था किया गया है। *नियंत्रण कक्ष अधिष्ठापित* शारीरिक दक्षता जॉंच के सफल संचालन हेतु बी०एस०ए०पी०-7 मैदान में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष में अपर समाहर्ता को मास्टर चार्ट व पीटसीट में संधारित स्कोर के आधार पर सफल, असफल अभ्यर्थियों का सूची तैयार करते हुए उसे प्रकाशित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनके सहायता हेतु अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडखोरा को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं जिला पदाधिकारी द्वारा बी०एस०पी०-7 कटिहार के आस-पास के प्रमुख चौक चौराहे आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नामित किया गया है। इस सम्पूर्ण शारीरिक दक्षता जॉंच सम्पूर्ण मोनिटरिंग के लिए वरीय प्रभार की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त को दिया गया है। उसके साथ ही आज गृह रक्षकों के अभ्यर्थियों का दक्षता जाँच कार्यक्रमों की निगरानी डीएम रवि प्रकाश, जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक कटिहार स्वयं कर रहे हैं। और वहां होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और पल पल की जानकारी ले रहे थे।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त ।
Next post दिवंगत पत्रकार के निधन पर बारसोई में दो मिनट का रखा गया मौन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial