May 26, 2026

दिवंगत पत्रकार के निधन पर बारसोई में दो मिनट का रखा गया मौन

Read Time:1 Minute, 43 Second

(इसरारूल हक़ )

मंगलवार को बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर में कटिहार के युवा पत्रकार सज्जन पासवान के निधन पर बारसोई पत्रकार संघ की ओर से 2 मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए सबों ने ईश्वर से प्रार्थना की, ज्ञात हो कि पत्रकार सज्जन पासवान को सोमवार की शाम ब्रेन हेमरेज हुआ और उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनका सफल ऑपरेशन भी किया परंतु मंगलवार की दोपहर अचानक उनके निधन की सूचना से बारसोई अनुमंडल सहित पूरा कटिहार जिला शोक में डूब गया, उनके आकस्मिक निधन से सभी मर्माहत हैं, शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार अरविन्द कुमार गुप्ता,मनोरंजन साहा, नौशाद अंसारी,जयराम यादव, असरारुल हक, मुदस्सीर नजर, भास्कर भारती, राजकुमार साहा, विजय भारती, बैद्यनाथ दास, मीनारुल हक, राजकिशोर यादव, अनुज कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जिन्ना, पूर्व पंसस शाहिद, मुख्य पार्षद विमला देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, लोजपा जिलाध्यक्ष संगीता देवी सहित अन्य।

Previous post गृह रक्षकों के नामांकन दूसरे दिन सम्पन्न कटिहार ग्रामीण, प्राणपुर व समेली प्रखंड के अभ्यर्थियों की जांच हुई
Next post सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत से परिजनों के बीच मचा कोहराम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial