एसडीएम के आश्वासन पर महिलाओं ने तोड़ा सड़क जाम, परिचालन शुरू
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
विगत दो दिनों से नगर के वार्ड संख्या १५,कुटी रोड में जर्जर सड़क के मरम्मत को लेकर महिलाओं द्वारा सड़कों पर बैठकर ट्रकों का परिचालन बाधित कर दिया था। सोमवार को एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया। एसडीएम ने जर्जर सड़कों के मरम्मती के लिए आश्वासन दिया जिसके बाद महिलाओं ने जाम को तोड़ा। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने अधिनस्थों से जर्जर सड़क को मरम्मत करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल जीविका के महिलाओं ने सड़क किनारे संचालित केंद्र पर परिचालित ट्रकों से संभावित खतरों से भी अवगत कराया।बाद में एसडीएम द्वारा सीडीपीओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सीओ सुश्री निहारिका, सीडीपीओ संगीता मिंकी, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, पीएसआई अमित कुमार,भारगवी कुमारी, सत्यम कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, सहदेव यादव, प्रताप रंजन,दिपाली सिन्हा सहित प्रदर्शन कर रही महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थें।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
