July 27, 2026

पुलिस पदाधिकारी के पहचान पर सीडब्लूसी ने बालिका को माता को सौंपा ।

Read Time:2 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार सहायक थाना के पुलिस पदाधिकारी के अथक प्रयास से एक चार वर्षीय बालिका को माता-पिता से मिलने में अहम भूमिका निभाई है। सहायक थाना के अवर पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश एवं काजल कुमारी को पिछले दिनों शहर के पीएनटी चौक के समीप गस्ती के क्रम में 4 वर्षीय बालिका मिली। जिन्हें बाल कल्याण समिति को के सदस्य प्रवीण कुमार झा को सूचना देते हुए बालिका को रात्रि प्रवास के तहत विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में अस्थाई रूप से आवासित किया। पुलिस पदाधिकारी काजल कुमारी ने अपने बालिका की सुरक्षा एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बालिका के माता-पिता को ढूंढने में सफलता हासिल की बालिका को विशेष दत्त ग्रहण संस्थान से लाकर बाल कल्याण समिति में उपस्थित की। बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए उपस्थित लिया बालिका से बातचीत की बालिका के माता-पिता से भी बातचीत की समिति ने पुलिस पदाधिकारी के पहचान पर बालिका को माता के संरक्षण में दिया गया। समिति ने बालिका की माता को पुणे 13 सितंबर को बालिका को उपस्थित करने का निर्देश दिया है।सीडब्लूसी सदस्य श्री झा ने कहा कि सहायक थाना कटिहार की पुलिस पदाधिकारी के बाल हित में किये कार्य की सराहना करते हुये कहा कि पुलिस पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का निष्पादन किया है।कटिहार की पुलिस सदैव बच्चों के हित में कार्य करती है।अन्य जिले की पुलिस को कटिहार पुलिस से प्रेरणा लेना चाहिये।

Previous post मिथलांचल की बेटी को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत पर बधाई– सीमा झा
Next post आरपीएफ ने चेकिंग अभियान में एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial