July 22, 2026

आरपीएफ ने चेकिंग अभियान में एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन से शुक्रवार को एक मोबाइल चोरो को यात्रियों के चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। जिसे आरपीएफ के द्वारा कटिहार स्टेशन के रेल फूट ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 42 वर्षीय मो इम्तियाज आलम कटिहार का निवासी है। जिन्हे आरपीएएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वही पकड़े गए व्यक्ति के विरूद्ध रेल थाना में धारा 414 /34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली साथ एसआई अनुज कुमार, जीआरपी एसएचओ मो इमरान आलम एवं अन्य बल के कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।

Previous post पुलिस पदाधिकारी के पहचान पर सीडब्लूसी ने बालिका को माता को सौंपा ।
Next post स्कूलों में छुट्टियों में कटौती सनातनी विरोधी सर्कुलर वापस लेने को मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial