July 25, 2026

एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त कर रुपया निकाल लेने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 7 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत खरबन्ना गांव में कदवा थाना क्षेत्र के सोनौली बाजार में अवस्थित एसबीआई के एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर रुपया निकाल लेने के मामले में कदवा, सालमारी, डंडखोरा एवं हसनगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान एक युवक मो तौसीफ उर्फ गुड्डू पिता मोहम्मद सलाल को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कई कागजात मोटरसाइकिल आदि सामानों की बरामदगी भी की है। मौके पर हसनगंज थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि कदवा थाना क्षेत्र के सोनाली बाजार में एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर रुपया निकाल लेने के मामले में मिली सुराग पर हसनगंज थाना क्षेत्र के खरबन्ना गांव में चार थानों की संयुक्त पुलिस टीम पहुंच सघन छापेमारी कर युवक मो तौसीफ उर्फ गुड्डू को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। बताया उक्त मामले में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कारवाई की जा रही है। छापेमारी दौरान पूरे गांव में हड़कंप का माहौल देखा गया। छापेमारी दौरान चार थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने बताया कि संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post अमर शहीद जगदेव प्रसाद की मनायी गयी शहादत दिवस
Next post बूढ़ी माँ की पूजा अर्चना को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial