July 22, 2026

अमर शहीद जगदेव प्रसाद की मनायी गयी शहादत दिवस

Read Time:1 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर स्थित न्यू मार्केट में शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस के अवसर पर बहुजन समाज के लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, इंजीनियर गिरिजा सिंह ,इंजीनियर अरुण कुमार सिंह ,सरयुग महतो ,सुरेंद्र प्रसाद, रामस्वरूप सिंह ,राजेंद्र मेहता, विश्वनाथ राम कुशवाहा,डा हरे सिंह, अजय कुमार ठाकुर, आदित्य राय, बालेश्वर यादव ,राजू प्रियदर्शी आदि लोग मौके पर मौजूद थे। उपस्थित जनसमूह के जयकारों और नारों के बीच बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों की चर्चा की गई। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इंजीनियर गिरजा प्रसाद ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद सामंतों के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे ।गरीबों के हक ह्कूक के लिए वे हमेशा लड़ते रहे। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि जगदेव बाबू गरीबों के लिए मसीहा थे। जगदेव बाबू का कहना था कि सौ में नब्बे शोसित है नब्बे भाग हमारा है।दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा।

Previous post आशा कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ।
Next post एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त कर रुपया निकाल लेने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial