September 25, 2026

मनिहारी में चैत्र छठ को लेकर नहाय खाय प्रारंभ

Read Time:1 Minute, 49 Second


मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नगर क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा नहाए खाए के साथ शुरू हो गया । शुक्रवार को मनिहारी के गंगा तट पर छठव्रती महिलाएं एवं श्रद्धालुओं का गंगा तट पर गंगा स्नान करने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। छठव्रती गंगा स्नान कर पूजा पाठ करते हुए गंगाजल अपने घर ले गए।चार दिनों तक चलने वाली चैती छठ पूजा पूरे विधी विधान से शुरू होता है।लोक आस्था का पर्व छठ पूजा की विधि नहाय खाय से प्रारम्भ होती है। पहले दिन को कद्दू भात भी कहा जाता है। इस दिन छठव्रती चना की दाल और कद्दू भात खाती है। फ़िर उसके दूसरे दिन खरना का पर्व होता है जिसमें व्रती उपवास करते हुए पुड़ी व रसिया एवं केला प्रसाद ग्रहण किया जाता है ।उसके बाद तीसरे दिन निर्जला व्रत लगातार रहते हुए घाट पर जाकर व्रती भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य देते है और फ़िर कई श्रद्धालु रात भर घाट पर रात बिताते है। अधिकांश श्रद्धालु घर वापस चले जाते है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य कॊ अर्ध्य देते हैं । उसके बाद छठव्रती द्वारा प्रसाद खाकर व्रत को तोड़ा जाता है। इस तरह से चार दिनो तक चलने वाले छठ पूजा का समापन होता है।

Previous post साईकिल चोर को हसनगंज पुलिस ने भेजा जेल
Next post एक दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial