प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय लगा रोजगार शिविर मेला
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय की अगुवाई में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर शिविर में एक्सपर्ट स्क्वाड फैसेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया। जिसके तहत सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों के लिए अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया। मिली जानकारी के मुताबिक कुल 54 इच्छुक अभ्यर्थियों ने सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पद पर आवेदन किया। जिसमें कंपनी प्रोसेस तहत 27 अभ्यार्थियों का सेलेक्सन किया गया। कंपनी के रोहित कुमार रंजन ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय की अगुवाई में एक्सपर्ट स्क्वाड फैसेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पद को लेकर एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यर्थी पहुंचकर अपना आवेदन फार्म जमा किए। मौके पर 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बताया सिलेक्टेड अभ्यर्थी को बिहार और गुजरात दो राज्यों में काम मिलेगा। इस अवसर पर मुखिया रानी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अभ्यर्थीगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
