जबरन पेड़ काटे जाने को लेकर थाना में दिया आवेदन, पुलिस पहुंच गांव से काटे गए पेड़ की टहनी किया जप्त
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित मननपुर गांव में खेत में लगे सागवान व कदम का पेड़ जबरन काटने को लेकर मनीष कुमार ने थाना में आवेदन दिया है, जिसको लेकर मिली सूचना पर हसनगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थल निरीक्षण करते हुए पीड़ित के बताए स्थान पर पहुंच काटे गए पेड़ की लकड़ी को जप्त कर थाने ले आई। मौके पर पीड़ित पक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हमारा स्थाई निवास नयाटोला कटिहार है और हसनगंज के मननपुर गांव में हमारी पुस्तैनी जमीन है, जिसमें सागवान, कदम आदि का पेड़ लगा हुआ है। बताया यह जमीन को मोंगरा निवासी मोहम्मद जमाल फर्जी तरीके से अपने नाम हमारे एक हिस्सेदार से लिखवा कर मोटेशन करा लिया था। जिस मामले में हमलोग डीसीएलआर कोर्ट में आवेदन देकर दिया और डीसीएलआर कोर्ट से हमलोगों को डिग्री प्राप्त है। साथ ही उक्त भूमि पर टाइटल सूट भी चल रहा है। जिसको लेकर उक्त भूमि पर दोनों पक्षों को जाने के लिए मना है। बावजूद दुसरा पक्ष मो जमाल द्वारा सोमवार की सुबह जबरन उक्त भूमि में लगे सागवान व कदम का पेड़ को काट लिया। जिसकी सूचना हमें कुछ लोगों के द्वारा हुई तो हमलोग कटिहार से मननपुर गांव उक्त भूमि पर पहुंच पेड़ काटने के लिए मना किया, लेकिन दुसरा पक्ष मो जमाल मारपीट पर उतारू हो गया। जब पेड़ की लकड़ी लदा ट्रैक्टर को रोकने गया तो कहा गया सामने से हटो नहीं तो ट्रेक्टर शरीर पर चढ़ा देंगे। तो हमलोग स्थानीय थाना हसनगंज पहुंच घटना की जानकारी दिए। मौके पर पुलिस के पहुंचते पहुंचते उक्त लोग ट्रेक्टर सहित फरार हो गया। मौके पर अन्य लोगों की जानकारी से पता चला कि कटे पेड़ की लकड़ी इटवा गांव में रखा हुआ है। तब पुलिस के साथ उक्त जगह पर पहुंच कटे पेड़ की लकड़ी को बरामद किया गया। मामले में पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
