September 15, 2026

पति और चांद का संयुक्त दीदार कर सुहागिनों ने पुरा किया व्रत

Read Time:53 Second

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में करवा चौथ के अवसर पर सुहागिनों ने दिनभर के उपवास के बाद चांद निकलने पर अपना व्रत तोड़ा। इसके साथ चांद और पति का एक साथ दिदार कर व्रत पुरा हुआ। हालांकि की मौसम में आकाशीय बदली छाये रहने के कारण चांद के दिदार में काफी मशक्कत करनी पड़ी , इसके बावजूद अधिकांश व्रती पिया के दिदार में ही चांद को देख लिया। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं मर्यादा में रहकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना ईश्वर से करती है।

Previous post मनिहारी के रसूलपुर में एक दिवसीय जलसे का आयोजन, शिक्षा, दहेज, नशा मुक्ति जैसे मुद्दे पर दिया गया संदेश ।
Next post डीआरएम ने एकता दौड़ को रेलवे मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial