July 28, 2026

वैष्णो देवी जाने के क्रम दुर्घटना में महिला की मौत

Read Time:1 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जम्मू स्थित वैष्णो माता के दर्शन करने जा रही तेजा टोला निवासी फूलमती देवी का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उनके पति महेंद्र शर्मा अभी भी घायल हैं। बताते चलें कि पिछले दिनों बस से वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए जाने के क्रम में बस खाई में गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं। जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। इसी क्रम में कटिहार के तेजा टोला निवासी महेंद्र शर्मा की धर्मपत्नी फूलमती देवी भी जो उस बस में सवार थीं।फूलमती देवी कि जहां मृत्यु हो गई वहीं महेंद्र शर्मा अभी भी घायल हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मृतिका फूलमती देवी का शव उनके तेजा टोला आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और उनकी आत्मा की शांति के लिए जहां प्रार्थना किया, वहीं परिजनों से मिलते हु इस घटना के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया।मौके पर उपमहापौर मंजूर खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनी पासवान, राधेश्याम गिरी, दीपक सिंह के अलावा कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post प्रखंड में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीणों को किया जा रहा है जागरूक।
Next post एक दिवसीय पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial