पीडीएस को फोर्टीफाइड राइस की जानकारी हेतु दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड सभागार में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित की अध्यक्षता में फोर्टीफाइड राइस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान करने तथा लाभुकों को जागरूक करने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।बैठक में जानकारी देते हुए आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि सरकारी चावल में फ़ोर्टिफ़ाइड राइस कर्नेल (एफआरके) मिलाया जाता है। इसमें आयरन,फ़ोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह चावल देखने में आम चावल जैसा ही होता है। इसमें विटामिन और मिनरल का मिश्रण मिलाया जाता है। फिर एक्सट्रूडर मशीन से फ़ोर्टिफ़ाइड राइस कर्नेल तैयार किया जाता है। इस फ़ोर्टिफ़ाइड राइस कर्नेल को आम चावल के साथ मिलाया जाता है।उन्होंने सभी डीलरों को अपने लाभुकों को जागरूक करने हेतु बताया कि यह चावल कुपोषण से लड़ने में मदद करता है। यह महिलाओं में खून की कमी को दूर करता है। यह बच्चों में कुपोषण को दूर करता है।फ़ोर्टिफ़ाइड चावल को भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण के मानकों के मुताबिक तैयार किया जाता है। फ़ोर्टिफ़ाइड चावल को आम चावल में 1:100 के अनुपात में मिलाया जाता है।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
