May 27, 2026

कोसी पुल पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर एक घायल।

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला कोसी पुल पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर, एक लिफ्ट लेने वाला युवक घायल।मिली जानकारी अनुसार कुरसेला में बारिश और हवा के बीच कुरसेला की ओर से जा रही खाली ट्रक और भागलपुर की ओर से आ रही ट्रक में आमने-सामने कुरसेला पुल पर टक्कर हो गई। जिसमें ड्राइवर खलासी तो बाल बाल बच गया, मगर कुरसेला से लिफ्ट लेकर जा रहे बांका जिला निवासी युवक नीरज कुमार शर्मा, उम्र 30 वर्ष, ट्रक पर लिफ्ट लेकर बैठा था । वह गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया वहीं डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया।वहीं दूसरी और ट्रकों के टक्कर में कुरसेला पुल जाम हो गया है और लोगों ट्रकों की लंबी कतार खड़ी हो गई है । पुलिस प्रशासन के द्वारा बारिश के बीच जाम छुड़ाने की कोशिश की जा रही थी ।

Previous post कदवा प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वय समिति का किया गठन
Next post पीडीएस को फोर्टीफाइड राइस की जानकारी हेतु दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial