September 21, 2026

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक की मौत ।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत के मोलनापुर पुल के समीप धान से लदी ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल को आमने-सामने टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया । मामले की गंभीरता दिखते हुए बेहतर इलाज के लिए घायल को प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत कटिहार रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार इसी क्रम में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हरिशचंद्रपुर निवासी उत्तम कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है । वही थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है परिजनों के आते ही मामले में अग्रतार कार्रवाई की जाएगी ।

Previous post अचानक ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त चौक चौराहों पर अलाव जलाने की मांग।
Next post खंरवास खत्म होते ही नगर में सड़कों का कार्य प्रारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial