ट्रैक्टर एवं बाइक के भिड़ंत में एक जख्मी, रैफर।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार हसनगंज मुख्य सड़क में सोमवार को मिट्टी लोड ट्रेक्टर व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल को ऑटो पर सोलाकर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार कटिहार से हसनगंज की ओर आ रहा था वहीं दूसरी तरफ हसनगंज की ओर से मिट्टी लोड वाहन जा रहा था कि भावारा पुल टोला समीप दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है।मौके पर घायल युवक की पहचान बियारपुर निवासी मिथुन कुमार महलदार के रुप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की स्थिति काफी गंभीर है जिसे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। ग्रामीणों की माने तो इन दिनों सड़कों पर मिट्टी लोड वाहन का तेज गति से परिचालन होने से घटना दुर्घटना बढ़ गई है। बताया ट्रैक्टर में ओवर लोड मिट्टी भर कर नियमों को ताक में रखकर सड़कों में मिट्टी लदे वाहन फर्राटा मारते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह लोड वाहनों की गति पर ब्रेक लगाने की मांग की है। इस अवसर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
